कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने जाजमऊ पुलिस से मामले की शिकायत की है। जाजमऊ के वाजिदपुर सिद्धनाथ मंदिर निवासी राहुल निषाद के मुताबिक मंगलवार सुबह वह टेनरी जा रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला पप्पू और बुहीलाल ने रास्ते में रोककर गाली गलौज की।
विज्ञापन
विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के बेहोश होने पर मंदिर में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि उनकी जेब में रखे सैलरी 44,000 हजार रुपये भी गायब है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी धारदार हथियार लिए कैद हो गया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।