फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आज इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 21 Sep 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिजली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
केस्को की ओर से सोमवार को अहिरवां, रिंग रोड, केशवपुरम, कर्रही, कल्याणपुर, कंपनी बाग और आरपीएच न्यू सबस्टेशन की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते एयरपोर्ट, देवीगंज, पटेलनगर फीडर से जुड़े इलाके में सुबह 10:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली नहीं आएगी। ओईएफ फैक्टरी, श्यामनगर इलाके में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन


केशवपुरम में केडीएमए न्यू और केडीएमए ओल्ड फीडर से जुड़े इलाके में सुबह 10:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली नहीं आएगी। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक कर्रही, जरौली फेज-2 और जरौली गांव के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। कल्याणपुर न्यू आवास विकास के जी सेक्टर और आसपास के इलाके में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। रैना मार्केट, लक्ष्मण बाग काॅलोनी, विष्णुपुरी, तिलकनगर में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें