फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डाकघर में आठ लाख के गबन में पोस्टमास्टर निलंबित, जांच के लिए समिति गठित…संलिप्त लोगों पर होगी FIR

Fri, 20 Jun 2025 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि मामले में पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।  मामले में पोस्टमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कानपुर पोस्ट ऑफिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकरपुर डाकघर में ग्राहक के खाते से आठ लाख रुपये निकलने के मामले में पोस्टमास्टर मारुति दीक्षित को निलंबित कर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। मामले में पोस्टमास्टर से गबन के आठ लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। प्रवर डाक अधीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

अन्य लोगों के संलिप्त पाए जाने पर उन पर भी कार्रवाई होगी। बताया कि पांच दिन पहले विभागीय पोर्टल पर अलर्ट का एक मैसेज आने पर पता चला कि कुछ गड़बड़ हुई है। जांच की गई तो पता चला कि चकरपुर डाकघर में ग्राहक के खाते में पैसे जमा नहीं है, जबकि वो कई वर्षों से आठ लाख रुपये जमा कर चुका था।

ग्राहक की ओर से कोई शिकायत नहीं आई
मामले में पोस्टमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खातों की भी जांच की जा रही है। कहा कि ग्राहक की ओर से कोई शिकायत नहीं आई थी। पोर्टल के माध्यम से जानकारी होने पर पोस्टमास्टर से गबन के रुपये जमा करा लिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

90 लाख रुपये गबन की थी चर्चा
प्रधान डाकघर और चकरपुर डाकघर में पूरे दिन 90 लाख रुपये गबन की चर्चा चलती रही, जिसमें कई ग्राहकों से पैसे गायब होने की बात हो रही थी। प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि जांच में सिर्फ आठ लाख का गबन मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें