फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पॉलिटेक्निक सम सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, रेगूलर और बैकपेपर समेत 17 हजार छात्र देंगे पेपर

Fri, 24 Jun 2022 07:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिवार से पॉलिटेक्निक में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इसमें कुछ प्रश्नपत्रों में कैलकुलेटर के प्रयोग पर रोक रहेगी। साथ ही, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने बताया कि 15 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा में रेगूलर और बैकपेपर समेत कुल 17040 छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिले में 13 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी कक्षों में सीसीटीवी लगे हैं, जिनकी कंट्रोल रुम से निगरानी की जाएगी। जिले में सभी परीक्षा केंद्रों में उड़न दस्ता जाकर नकल विहीन परीक्षा होने की जांच करेगा। 

विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील कुमार सोनकर ने पत्र जारी करते हुए कहा कि परीक्षा में एप्लाइड मैथमैटिक्स (प्रथम, द्वितीय और तृतीय), एप्लाइड मैथमैटिक्स (प्रथम ए और बी), फंडॉमेंटल ऑफ कंप्यूटर्स एंड प्रोग्रामिंग, कम्पोनेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एप्लाइड केमिस्ट्री, इनआर्गेनिक केमिकल टेक्नोलॉजी, आर्गेनिक केमिस्ट्री और पॉल्यूशन कंट्रोल एंड इंडस्ट्रीयल सेफ्टी प्रश्नपत्रों में कैलकुलेटर के प्रयोग पर रोक है। इसके अलावा अन्य प्रश्नपत्र नॉन प्रोग्रामेबिल कैलकुलेटर के प्रयोग की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें