प्रयागराज प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : amar ujala
कानपुर में प्रयागराज मंडल से पहुंची प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बुधवार को औंग थाना क्षेत्र की फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी फैक्ट्रियां बंद मिलीं, लेकिन पुरवामीर क्षेत्र में दो स्थानों पर खतरनाक केमिकल डंप किया जाना पाया गया।
टीम ने पुरवामीर में छिवली नदी के पास जयनारायण गुप्ता की खाली पड़ी जमीन पर भारी मात्रा में क्रोमियम युक्त कचरा पड़ा देखा। सहायक वैज्ञानिक रज्जन त्रिपाठी ने बताया कि यह कचरा मानव जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। टीम ने मौके से नमूने एकत्र कर साक्ष्य के तौर पर फोटो और वीडियो भी लिए हैं।