फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम ग्रिड शिलान्यास कार्यक्रम में दिखा राजनीतिक ड्रामा, भाजपा के मंच से सपा विधायक रूमी ने दिया भाषण

Sun, 28 Sep 2025 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएम ग्रिड सड़क शिलान्यास के एक कार्यक्रम में सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी का भाजपा के झंडे लगे मंच से भाषण देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। विधायक रूमी ने इसे सरकारी कार्यक्रम बताते हुए कहा कि झंडा देखते ही उन्होंने विरोध दर्ज कराकर मंच छोड़ दिया था।
विज्ञापन
मंच से भाषण देते विधायक रूमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में शनिवार को सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के झंडे वाले मंच से सपा के छावनी विधायक मोहम्मद हसन रूमी का भाषण देते वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय बैठी हैं।

विज्ञापन

मंच पर लगे माइक के सामने भाजपा का झंडा लगा हुआ है और विधायक अपना भाषण दे रहे हैं। भाषण में उन्होंने मॉडल सड़क बनने और इसके लिए विधायक सतीश महाना का भी योगदान होने की बात कही। वीडियो वायरल होते ही शहर के राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

विज्ञापन



विरोध दर्ज कराते हुए मंच छोड़ दिया

इस संबंध में सपा विधायक रूमी ने कहा कि यह सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़क के शिलान्यास का सरकारी कार्यक्रम था। यह सड़क सतीश महाना और उनके क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी और केडीए कॉलोनी के बीच बन रही है। सड़क को स्वीकृत कराने में उनका भी योगदान है। वह एक सरकारी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि होने के कारण गए थे। भाषण से पहले उन्हें पता नहीं था कि सामने पार्टी का झंडा लगा हुआ है। जैसे ही किसी ने यह बताया विरोध दर्ज कराते हुए मंच छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें