चौराहों-तिराहों को दो चरणों में आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा
चौराहों पर चार-चार और तिराहों पर तीन-तीन कैमरे लगवाए गए। इनसे लगभग पूरा शहर कैमरों की निगरानी में आ गया है। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने इन सभी कैमरों को नगर निगम मुख्यालय में बने आईसीसीसी से जोड़ने के लिए वाईफाई और बिजली कनेक्शन का जिम्मा उठाया। तय हुआ कि इन चौराहों, तिराहों को दो चरणों में आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा।
कम लागत में कार्य करने का कोटेशन देने वाली कंपनी को मिलेगा ठेका
पहले चरण में 200 चौराहों, तिराहों को जोड़ने के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 28 जून है। पहले टेक्निकल बिड खुलेगी और इसमें सफल होने वाली कंपनियों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद सबसे कम लागत में यह कार्य करने का कोटेशन देने वाली कंपनी को ठेका दिया जाएगा। यह प्रक्रिया जुलाई में पूरी कर अगस्त से इनकी आईसीसीसी से कनेक्टिविटी करने की योजना बनाई गई है।
इन चौराहों, तिराहों पर लगे नाइटविजन फिक्स कैमरे
देवकी चौराहा काकादेव, गीतानगर क्रासिंग, गोपाला टावर, पांडुनगर चौराहा, कमलानगर (नजीराबाद थाना) चौराहा, बंबा रोड गुमटी, परमट कॉरिडोर पार्किंग, शीतला माता मंदिर झाड़ी बाबा पड़ाव, नमक मंडी चौराहा, हालसी रोड, रूमा चौराहा, शनिदेव मंदिर चौराहा, फीलखाना, सीओडी पुल, दारोगा चौराहा बर्रा, रतनलालनगर गुरुद्वारा, पीला पुल गोविंदनगर आदि।
सभी 400 चौराहों, तिराहों पर नाइट विजन फिक्स कैमरे लग गए हैं। पहले चरण में 200 चौराहों, तिराहों को वाईफाई के माध्यम से आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। जल्द ही शेष 200 चौराहों, तिराहों को भी आईसीसीसी से जोड़ने के लिए वाईफाई कनेक्शन के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इन चौराहों, तिराहों पर लगे 1500 फिक्स नाइट विजन कैमरे हैं। इनसे रात में भी नजर रखी जा सकेगी। -राहुल सब्बरवाल, आईटी प्रभारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे 200 चौराहों को वाईफाई के माध्यम से आईसीसीसी से जोड़ने के लिए 28 जून तक ई-टेंडर पड़ेंगे। इसके बाद इनकी जांच कर इस कार्य का ठेका दिया जाएगा। जल्द से जल्द इन कैमरों के माध्यम से यातायात के साथ ही अपराधियों पर नजर रखने की कोशिश की जा रही है। -चित्रांशु गौतम, नोडल अधिकारी, ऑपरेशन त्रिनेत्र