फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: जगुआर कार ने सड़क पर लेटे युवक को कुचला, घायल…चालक मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jun 2025 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कार्यवाहक इंस्पेक्टर के मुताबिक जगुआर कार पनकी साइड नंबर दो स्थित अन्नपूर्णा उद्योग के नाम पर रजिस्टर्ड है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में रविवार देर रात जगुआर कार ने सड़क किनारे सो रहे युवक को कुचल दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए केपीएम भेजा। कार पर पहले से ओवर स्पीडिंग के चार चालान हो चुके हैं।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किदवईनगर चौराहा पर त्रिवेणी मार्केट के सामने सोमवार देर रात मजदूरी करने वाला रामकुमार सड़क किनारे लेटा था। इसी दौरान साइट नंबर एक की ओर से आई तेज रफ्तार सफेद रंग की जगुआर कार ने उसे कुचल दिया। हादसा देख राहगीरों ने शोर मचाया, तो चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

दुर्घटना करने वाली जगुआर कार - फोटो : amar ujala

पुलिस ने घायल को ऑटो से अस्पताल भिजवाया
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उनकी मौजूदगी में कार से उतरी तीन महिलाओं में से एक ने बताया कि कार उसके पति चला रहे थे, लेकिन नाम नहीं बताया। पुलिस ने घायल राजकुमार को ऑटो से अस्पताल भिजवाया। वहीं, महिलाओं के फोन करने पर एक शख्स मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस के कहने पर कार थाने पहुंचा दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें