फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अखिलेश दुबे और लवी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी देगी पुलिस

Sun, 10 Aug 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अखिलेश दुबे और उसके करीबी लवी को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस सोमवार को इसके लिए अर्जी देगी।
विज्ञापन
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके करीबी लवी मिश्रा को किदवईनगर पुलिस रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी देगी। वहीं, बर्रा में भाजपा नेता से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में नौबस्ता पुलिस भी सोमवार को कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी।

विज्ञापन


अखिलेश दुबे पर स्वरूपनगर के डी-ब्लॉक निवासी होटल कारोबारी सुरेश पाल को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर 2.5 करोड़ रुपये की रंगदारी लेने का आरोप है। कारोबारी ने बीते दिनों उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में पुलिस उसकी रिमांड लेकर पूछताछ कर विवेचना को आगे बढ़ाएगी। ऐसे में अखिलेश से पूछताछ कर पुलिस को अपनी विवेचना को मजबूत करने का साक्ष्य भी जुटाना है। पांच दिन में अखिलेश दुबे पर बर्रा के बाद किदवईनगर में दो, कल्याणपुर और कोतवाली थानाक्षेत्र में एक-एक रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें दुष्कर्म के आरोप में फंसाने से लेकर डकैती और मुंह में रिवॉल्वर डालकर धमकाने जैसे संगीन आरोप हैं। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रिमांड की अर्जी डाली जाएंगी। अर्जी मंजूर होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें