फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीच सड़क पर दरोगा और सिपाहियों की मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल, अब गिरी गाज

Mon, 19 Aug 2019 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क किनारे लड़ते हुए दरोगा और सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर  मंधना-बिठूर रोड पर शुक्रवार को पीआरवी-428 (इनोवा) के दो सिपाही भिड़ गए थे। बीच सड़क दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। तीसरे पुलिसकर्मी यानी दरोगा द्वारा दोनों को अलग-अलग करने की बात सामने आई है। इस दौरान किसी राहगीर ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन


एसपी क्राइम की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। हेड कांस्टेबल को पीआरवी से हटा दिया। बिठूर थाने से संबद्ध पीआरवी नंबर 428 पर हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण तिवारी, सिपाही सुनील कुमार और चालक राजेश सिंह तैनात हैं।

 

मारपीट करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिठूर मंधना रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क किनारे इनोवा खड़ी करके पीछे की सीट पर बैठकर श्रीकृष्ण और राजेश खाना खा रहे थे। इसी बीच आगे बैठे सुनील ने अपनी सीट को पीछे किया तो श्रीकृष्ण ने पीछे आकर बैठने को कहा। इस पर सुनील राजेश की तरफ  बैठने लगा।

राजेश ने दूसरी तरफ  बैठने के लिए कहा तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए और गालीगलौज की। इससे भीड़ जुट गई। किसी ने सिपाहियों का वीडियो बनाकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया।

 
विज्ञापन

मारपीट करते हुए पुलिस कर्मी का वीडियो हुआ था वायरल - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के आदेश पर एसपी क्राइम राजेश यादव ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी, जिसमें दोनों सिपाहियों की गलती व अनुशासनहीनता स्पष्ट हुई। इस पर दोनों को निलंबित किया कर दिया गया। वहीं, हेड कांस्टेबल को पीआरवी से हटाया गया। जांच रिपोर्ट यूपी-100 मुख्यालय भी भेजी गई है।

मामूली बात पर विवाद, यानी मानसिक तनाव
काउंसलर सीमा जैन ने बताया कि इस तरह की घटनाएं मानसिक तनाव की वजह से होती हैं। यहां पर लड़ाई की कोई वजह नहीं थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मी आपस में मारपीट कर बैठे। उन्होंने बताया कि छुट्टियों का न मिलना, अधिक वक्त तक काम और काम के दबाव के कारण पुलिसकर्मियों के भीतर चिड़चिड़ापन आ जाता है। इन सब वजहों से ऐसी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें