फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गांधी-शास्त्री जयंती पर कानपुर पुलिस ने ली शपथ, बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Thu, 02 Oct 2025 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कानपुर की पुलिस लाइन समेत सभी डीसीपी कार्यालयों में पुलिसकर्मियों ने सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता की शपथ और सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन की शपथ ली। उनके दिखाए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की सहमति दी। यह आयोजन पुलिस लाइन, डीसीपी पूर्वी, सेंट्रल, दक्षिण कार्यालयों में हुआ। दोनों महान विभूतियों की फोटो पर फूल माला चढ़ाई। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता की शपथ और सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम  दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त स्टाफ ऑफिसर राजेश पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्चना सिंह ने पुलिस लाइन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की फोटो को नमन किया। पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। पुलिस आयुक्त ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार वितरित किए।

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता की शपथ और सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala

मिष्ठान भी वितरित किया गया
पुलिस उपायुक्त कार्यालय दक्षिण में डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी दक्षिण ने दोनों महान विभूतियों की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।  पुलिस उपायुक्त कार्यालय, स्वरूपनगर में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्रवण कुमार सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मिष्ठान वितरित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें