थाना पुलिस एवं राजस्व की टीम को दी सूचना
कई बार आवास के लिए सर्वे भी किया गया, लेकिन प्रधान और सचिन की मनमानी के चलते आज तक उसे आवास मुहैया नहीं कराया गया। इसका कारण है कि ऐसे बरसात के मौसम में भी पीड़ित परिवार को जमीन पर सो कर ही अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। इसका ही खामियाजा उसने आज अपनी दो बच्चों की मौत के साथ भोगा है। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस एवं राजस्व की टीम को दे दी गई है।
पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन
स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। राजस्व की टीम भी मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की मनसा के अनुसार आर्थिक मदद भी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उप जिलाधिकारी मौदहा ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।