फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हॉटस्पॉट में घरों के बाहर टहल रहे लोग, पुलिस ने सख्ती के साथ बढ़ाया दायरा, मिल चुके हैं 41 मरीज

Fri, 05 Jun 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाकों में निकल रहे मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ के हॉटस्पॉट शिवनगर बस्ती के दोनों छोर पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती की। ऐसे में बस्ती में रहने वाले लोग अपने घरों के बाहर ही टहलकर वक्त काटते रहे। यह लापरवाही कहीं यहां की संक्रमण चेन को और न बढ़ा दे। शुक्रवार तक बस्ती से 41 संक्रमित मिल चुके थे।
विज्ञापन


शिवनगर बस्ती में पुलिस लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को घरों में रहने को कह रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए जो सलाह लोगों को दी गई उस पर शुक्रवार को पानी फिरता नजर आया। आम दिनों की तरह ही सील इलाके में एक दूसरे के घर में लोगों का आना-जाना जारी रहा।
 
विज्ञापन

यहां पुलिस को देख लोग घरों में दुबक गए और पुलिस के जाते ही ताकने-झांकने में जुट गए। बता दें कि गुरुवार को सील इलाके के एक छोर में पुलिस की गैरमौजूदगी के चलते यहां के लोगों का आना-जाना जारी रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। शुक्रवार को यहां के दूसरे छोर पर पुलिस तैनात कर दी गई। हालांकि, सील इलाके के अंदर जाने में सिपाही भी कतराते नजर आए।

आईजी ने जाना बस्ती का हाल
आईजी मोहित अग्रवाल बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बस्ती के लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए क्षेत्र की कुछ दुकानों को खुलवा कर होम डिलीवरी के निर्देश दिए। कहा कि  हॉटस्पॉट से किसी के भी बाहर आने या अंदर जाने पर पूरी तरह से रोक है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी साउथ अर्पणा गुप्ता और बर्रा थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

हॉटस्पॉट में अब 200 परिवार
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि शिवनगर बस्ती में संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में अब हॉटस्पॉट के दायरे में 200 परिवारों को रखा गया है। पहले सिर्फ 40 परिवारों यानी 500 लोगों की आबादी को ही रखा गया था। लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें