फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दरोगा का घूस मांगते हुए ऑडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से की निलंबन की कार्रवाई

Mon, 16 Sep 2019 05:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घूस लेने का आरोप लगने के बाद एसएसपी ने एसओ जुगल किशोर को किया निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया युग में हर रोज पुलिस के कारनामे अब वायरल होने लगे हैं। कानपुर के ककवन थाना के थानाध्यक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है। थाने के दारोगा का ऑडियो वायरल होने के बाद एक बार महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


रिश्वत मांगने का ऑडियो पीड़ित पक्ष के एक युवक ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का बनाया है। कहा जा रहा है कि बातचीत यह ऑडियो थाना प्रभारी का है, हालांकि उन्होंने ऑडियो को गलत बताया है। बिल्हौर के ककवन थानाध्यक्ष जुगलकिशोर पाल का फोन पर खुले आम घूस मागते हुए ऑडियो वायरल हुआ था।

क्षेत्र के जरैलापुरवा गांव मे हुई मारपीट मे नाबालिगों को छोड़ने के एवज मे घूस मागते हुए ऑडियो वायरल होने के बाद से महकमे में खलबली मची हुई है। ककवन एसओ जुगल किशोर पाल फोन पर नाबालिग निर्दोषों को छोड़ने के एवज में 5 से 10 हजार की मांग कर रहे हैं। एसएसपी अनंतदेव ने तत्काल प्रभाव से ककवन एसओ जुगल किशोर पाल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें