फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चीनी मांझा को लेकर पतंग दुकानों में छापा, पुलिस बोली- हत्या का दर्ज होगा केस, दुकानदारों को दी चेतावनी

Sat, 07 Feb 2026 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगाघाट पुलिस ने शुक्लागंज के विभिन्न क्षेत्रों में पतंग की दुकानों पर छापेमारी कर चीनी मांझा न बेचने की सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ किया है कि इस प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पतंग की दुकानों पर छापेमारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में चीनी मांझा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर की कई पतंग की दुुकानों पर छापा मारा। दुकानदारों को चीनी मांझा बिक्री न करने की हिदायत दी। साथ ही बिक्री करने पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। मालूम हो कि चीनी मांझा से आए दिन हादसे हो रहे  हैं।  इसको देखते हुए सरकार ने इसकी ब्रिकी पर रोक लगाते हुए इसे बेचने-खरीदने और घटना करने करने वालों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसको लेकर शुक्रवार को गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने फोर्स के साथ मनोहर नगर, डाकतार कॉलोनी, शक्ति नगर, गांधी नगर समेत आधा दर्जन से अधिक पतंग की दुकानों में छापा मारा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पतंग दुकानदारों को हिदायत दी गईं है कि किसी भी हाल में चीनी मांझा की बिक्री न करें। वहीं, छापे की इस कार्रवाई से पतंग दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें