हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, रंगदारी समेत 44 मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को पुलिस द्वारा हथकड़ी पहनाककर क्षेत्र में घुमाया गया। चमनगंज पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी, जिसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया था। बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद से शाहिद पिच्चा फरार चल रहा था। उसने 29 अप्रैल को चमनगंज के होजरी कारोबारी फहीम से रंगदारी मांगी थी। कारोबारी ने शाहिद पिच्चा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।