संतोष सिंह, ऋषिकांत शुक्ला, विकास पांडेय
- फोटो : amar ujala
कानपुर में एसआईटी के दूसरे नोटिस के दस दिन बाद भी तीनों में से एक भी डिप्टी एसपी और इंस्पेक्टर बयान देने के लिए हाजिर नहीं हुए हैं। हालांकि केडीए के पूर्व कर्मचारी महेंद्र सोलंकी और वर्तमान कर्मचारी कश्यपकांत दुबे शुक्रवार को अपना बयान दे चुके हैं।
अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथियों से संबंध रखने और जमीन के मामलों में सांठगांठ करने के आरोप में एसआईटी ने तीन डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला, विकास कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्विवेदी और केडीए के कर्मचारी कश्यपकांत दुबे व महेंद्र सोलंकी को नोटिस जारी किए थे।