फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दलालों-वसूलीबाजों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन 500, 21 दिनों का अभियान…व्हाट्सएप नंबर जारी, ये है तैयारी

Fri, 12 Dec 2025 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने शहर में सक्रिय भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और वसूलीबाजों पर लगाम कसने के लिए शुक्रवार से 21 दिन का विशेष अभियान ऑपरेशन-500 शुरू किया है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 7839863274 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में सक्रिय दलालों, वसूलीबाजों और कारखासों के खिलाफ कमिश्नरी पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। उनके खिलाफ शुक्रवार से ऑपरेशन 500 चलाया जाएगा। यह अभियान 21 दिनों का रहेगा, जिसमें भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पुलिस की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर 7839863274 जारी हुआ है। इसके माध्यम से सूचनाएं या शिकायत दी जा सकती हैं।

विज्ञापन

कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के पास कारखास, दलाल, वसूलीबाज, धमकी देने और झूठे मामलों में एफआईआर कराने वालों की काफी शिकायतें आ रही हैं। इनमें से काफी संख्या में पुलिसकर्मियों से जुड़ी हैं। इसको देखते हुए ऑपरेशन 500 लांच किया जा रहा है। यह ऑपरेशन 500 घंटे का है जिसके लिए अलग से जांच टीम बनाई गई है। टीम में सोशल मीडिया पर नजर रखने वाले पुलिसकर्मी भी शामिल किए गए हैं।

ऐसे मामलों में सूचनाएं और शिकायत दी जा सकती
  • थानों के कारखासों और दलालों के संंबंध में जानकारी।
  • अपराध में संलिप्त और अपराध कर रहे लोगों के संबंध में।
  • ब्लैकमेल करने वाले और झूठे मामलों में एफआईआर कराने वाले।
  • वीडियो और फोटो खींचकर रुपयों की मांग करने वाले।
  • नकली दवाएं, खाद्य वस्तुओं के व्यापार में सक्रिय लोग।
  • नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े और शराब की तस्करी में शामिल।
  • चोरी, छिनैती, लूट के माल खरीदने में संलिप्त लोग।
  • जुआ और सट्टा खिलाने के आरोपी।
  • अवैध असलहा बनाने में संलिप्त लोग।
  • जमीन पर कब्जा करने के आरोपी।

दलाली, वसूलीबाजी समेत अन्य किसी भी तरह के अपराध में सक्रिय लोगों के खिलाफ सूचनाएं और शिकायतें दी जा सकती हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। द्वेषपूर्ण तरीके और किसी निर्दोष के खिलाफ आरोप न लगाए जाएं। ऑपरेशन 500 शुक्रवार से सक्रिय हो जाएगा।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर कानपुर

पूर्व पुलिस कमिश्नर ने चलाया था अभियान
पूर्व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने भी वसूलीबाजों, यूट्यूबर, दलालों के खिलाफ अभियान चलाया था। कई आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें से कुछ अब भी जेल में हैं। यह कार्रवाई नौबस्ता, कल्याणपुर, रावतपुर, काकादेव, रेलबाजार समेत अन्य थानों में हुई थी।

विज्ञापन



पुलिसकर्मियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि ऑपरेशन 500 में साफ सुथरी छवि वाले पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। उनके हर मामले और उसकी कार्रवाई की जानकारी अपने अधिकारियों को देनी होगी। सरकारी अधिकारी के खिलाफ आने वाले शिकायतों को भी बताना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें