खली और सोनू सूद के साथ मौजूद ठग
- फोटो : amar ujala
सोनू सूद और खली को नोटिस भेजा
पीड़ितों की ओर से दिए गए वीडियो में सोनू सूद और खली ब्लू चिप कंपनी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। उनको पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों हस्तियों से भी कुछ ठगी हुई है। यह किस स्तर और कितने की है, इसकी जानकारी पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेगी। सीपी रघुबीर लाल ने बताया कि सोनू सूद और खली को नोटिस भेज दिया गया है। उन्हें जांच में सहयोग के लिए कहा गया है।
रविंद्रनाथ की छह दिन की रिमांड मंजूर
पुलिस को जेल में बंद रविंद्रनाथ सोनी की छह दिन की रिमांड मिल गई है। पुलिस उसे जेल से मंगलवार की सुबह 11 बजे अपनी कस्टडी में लेगी। पूछताछ व जानकारी हासिल करने के बाद 14 दिसंबर की शाम चार बजे दोबारा दाखिल किया जाएगा। कोतवाली के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि सीजेएम सूरज मिश्रा की कोर्ट ने रिमांड मंजूर की है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
22 अकाउंट और कुछ क्रिप्टो अकाउंट की भी जानकारी हुई
इस दौरान उसे दिल्ली और देहरादून ले जाया जाएगा। पुलिस को आरोपी के दुबई से ओमान के रास्ते से भागकर देश में आने की जानकारी मिली है। ऐसे में उसके अकाउंट और अन्य दस्तावेज खंगाले जाएंगे। उसने रुपयों को किन किन बैंकों में ट्रांसफर किया था। उसके 22 अकाउंट और कुछ क्रिप्टो अकाउंट की भी जानकारी हुई है। पत्नी और सहमति से संग रह रही महिला के बारे में पूछताछ की जाएगी। सीपी रघुबीर लाल के अनुसार ठगी के आरोपी की कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली है। सोनू सूद और खली को नोटिस जारी कर दिया गया।