फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नरवल में होली को लेकर अलर्ट, पुलिस ने परखे सुरक्षा इंतजाम; होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर दी चेतावनी

Sun, 22 Feb 2026 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल पुलिस ने डोमनपुर और महोली सहित कई गांवों में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। चौकी इंचार्ज ने शांति बैठक कर हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नरवल तहसील में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पुरवामीर चौकी इंचार्ज इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डोमनपुर, महोली, गौशाला समेत आसपास के गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिन्हित होलिका दहन स्थलों को देखा गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


साथ ही, निर्देश दिए गए कि दहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही हो। ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर चौकी इंचार्ज ने त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अराजकता या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। युवाओं से संयमित तरीके से पर्व मनाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें