Kanpur News: घाटमपुर कस्बे स्थित मूसानगर रोड पर चीना पब्लिक स्कूल में पुलिस द्वारा सुरक्षा की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को पॉक्सो एक्ट, यौन अपराधों से बचाव, साइबर क्राइम, मानसिक स्वास्थ्य और 112 व 1090 जैसे आपातकालीन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कानपुर के घाटमपुर में मूसानगर रोड पर चीना पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से सुरक्षा की पाठशाला लगाई गई। इसमें छात्रों को पॉक्सो एक्ट, यौन अपराधों से बचाव व सुरक्षा संबंधी कानून के बारे में जानकारी दी गई। इसी तरह साइबर अपराध व बचाव के तरीके, मानसिक स्वास्थ्य का महत्व, तनाव से बचने के तरीके, विभिन्न आपातकालीन नंबरों जैसे 112, 1090 आदि के के बारे में बताया गया।
साथ ही, लैंगिक समानता, एक-दूसरे के प्रति सम्मान भाव का महत्व, नशे के दुष्प्रभावों से बचाव व स्वस्थ जीवन शैली, संकट के समय स्वयं की सुरक्षा और एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज भदौरिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक जमाल अहमद, उप निरीक्षक कपिल व नेहा यादव, के अलावा स्कूल के चेयरमैन डॉ. पंकज गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ सुभांगी सिंह आदि भी मौजूद रहे।