कानपुर के बर्रा में सोमवार तड़के पुलिस के रोकने पर एक मोटर साइकिल सवार बदमाश ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। अचानक शुरु हुई फायरिंग से पुलिस फोर्स सकते में आ गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में जा धंसी।
सोमवार तड़के गश्त के दौरान लगभग 02ः30 बजे साउथ सिटी तिराहे की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार आता दिखायी दिया। जिसे पुलिस ने रोका तो वह बिना रूके मोटर साइकिल से रामगोपाल चैराहे की तरफ भागने लगा।
संदिग्ध होने पर पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो वह रामबरन सिंह यादव के मकान के सामने मोटर साइकिल से फिसल कर गिर गया। उसने फौरन तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर करना शुरु कर दिया। जब वह फिर से कारतूस भरने लगा तो पुलिस ने उसपर जवाबी फायरिंग करना शुरु कर दिया।
जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी और वह घायल होकर गिर गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम विक्रम सिंह उर्फ सोनू पुत्र शिशुपाल सिंह नि0 ज्योती सरैया ग्राम बन्नापुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात बताया।
विक्रम थाना बर्रा व नजीराबाद से वाॅछिंत एवं 25,000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त है। जिले के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आदि के लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। मौके से 01 तमंचा 315 बोर , 02 कारतूस 315 बोर, 01 खोखा 315 बोर, चोरी की एक मोटर साइकिल, 01 सोने की चैन बरामद हुई। घायल बदमाश को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।