बहुत बड़ा था अस्पताल
पुलिस ने जब वादिनी से पूछा कि आरोपी उसे किस अस्पताल में ले गए थे तो महिला ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है, इसलिए नाम नहीं पढ़ सकी थी। पर, वह अस्पताल बहुत बड़ा था। दस्तावेजों से पता चला था कि वादिनी को सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था।
कोई दिक्कत हो तो तुरंत कॉल करो
शिनाख्त परेड के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। श्याम बर्रा थाने में है जबकि जुनैद को पुलिस की टीम दिल्ली ले गई है। मोहित को लेकर पुलिस की एक टीम संजय पाल की तलाश में दबिश दे रही है। वादिनी ने एसपी से कहा कि उसे डर है कि कहीं आरोपी उसको नुकसान न पहुंचा दें। इस पर एसपी ने कहा कि कोई दिक्कत होने पर सीधे उनसे मिल सकती हैं या फोन कर सकती हैं।
जारी रहेगी शिनाख्त परेड
मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी और उठा लिए गए हैं। अभी मुख्य रूप से दस और आरोपी फरार हैं। जैसे-जैसे गिरफ्तारी होती रहेगी, वादिनी से शिनाख्त परेड कराई जाती रहेगी।
आरोपियों की तलाश में टीमें लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, आजमगढ़ सहित कई शहरों में दबिश दे रही हैं। - रवीना त्यागी, एसपी साउथ