कानपुर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात केवी-2 के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग से बचकर पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई की तो बदमाशों के पैरों में लगी लगी। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
लूट के मोबाइल व सोने की चेन बरामद हुई हैं। अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि केवी-2 के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी वहां से बाइक से दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वो भागने लगे।
पीछा करने पर एक ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार बदमाशों में कुंदन सिंह और अमित सिंह शामिल हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों कल्याणपुर के रहने वाले हैं। लूट समेत करीब एक दर्र्ज मुकदमें दर्ज हैं। गुरुवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा।