कमिश्नर के निर्देश पर इन थानों का माल हुआ नष्ट
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के कड़े रुख और सख्त निर्देश पर इस महा-अभियान को अंजाम देने के लिए एक उच्चस्तरीय 'ड्रग डिस्पोजल कमिटी' का गठन किया गया था। इस कमेटी की सीधी निगरानी में कानपुर के दस बड़े थानों के मालखानों की सफाई की गई। जिन थानों के मुकदमों से जुड़े नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया, उनमें थाना सजेती, कोतवाली, नवाबगंज, नजीराबाद, चौबेपुर, बिधनू, बाबूपुरवा, बजरिया, अर्मापुर और जूही थाना शामिल हैं।
सजेती थाने से बरामद हुआ था 210 किलो गांजा
इस पूरी कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाले आंकड़े थाना सजेती क्षेत्र से सामने आए हैं। नष्ट किए गए कुल मादक पदार्थों में से सबसे बड़ी खेप यानी अकेले 210.760 किलोग्राम गांजा सजेती पुलिस द्वारा अलग-अलग मुकदमों में तस्करों से बरामद किया गया था।
कोर्ट के आदेश और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विद्युत शवदाह गृह की भट्टी में पूरी पारदर्शिता के साथ इस पूरे जहर को आग के हवाले कर दिया गया। कमिश्नरी पुलिस का साफ कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ यह खौफनाक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पकड़े जाने वाले दोषियों पर गैंगस्टर जैसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।