फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सपा का अनोखा प्रदर्शन; पेट्रोल की कीमतों ने लगाया शतक, क्रिकेट किट पहनकर घसीटी मोटरसाइकिल

Fri, 29 May 2026 09:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव श्रेयश द्विवेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्शनपुरवा में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर के दर्शनपूर्वा इलाके में आज उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब समाजवादी पार्टी के विंग मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड' के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के आसमान छूते दामों के खिलाफ एक बेहद अनोखा और आक्रामक प्रदर्शन किया। यूथ ब्रिगेड के उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव श्रेयश द्विवेदी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल की कीमतें 100 के पार होने के विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने बकायदा क्रिकेट किट पैड, ग्लव्स और हेलमेट पहनकर बल्ला थामा और मोटरसाइकिल को पैदल घसीटकर अपना तीखा विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

10 दिन में 4 बार बढ़े दाम, आम जनता की कमर टूटी: श्रेयश द्विवेदी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव श्रेयश द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य पिछले महज 10 दिन के भीतर चार बार बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 7.50 तक की भारी बढ़ोतरी हो चुकी है।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
इस बेतहाशा मूल्यवृद्धि का सीधा बोझ देश और प्रदेश की गरीब व मध्यमवर्गीय आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। ईंधन के दाम बढ़ने से मालभाड़ा महंगा हो गया है, जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें और महंगाई दिन-प्रतिदिन आम आदमी के बजट से बाहर होती चली जा रही है।

बहुत हुई महंगाई की मार' वाले नारे पर कसा तंज

सपा नेता श्रेयश द्विवेदी ने भाजपा के पुराने चुनावी नारों की याद दिलाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने से पहले भाजपा का मुख्य नारा हुआ करता था बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार लेकिन सत्ता की मलाई चाटते ही भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क साफ नजर आने लगा है।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आने वाले चुनावों में देश और प्रदेश की प्रताड़ित जनता इस कमरतोड़ महंगाई और लूट का बदला भाजपा के खिलाफ तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में एकतरफा मतदान करके लेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जुटे दर्जनों सपाई, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

दर्शनपूर्वा में हुए इस जोरदार और ध्यान खींचने वाले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शरद पांडेय, मनोज चौरसिया, वासु गुप्ता, सोनू गुप्ता, शुभम् शाह, अमन कालरा सहित यूथ ब्रिगेड के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें