फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के सिपाही का वीडियो वायरल, बाेला- बाबूपुरवा में जुआ सट्टा जायज, कमाई तीन लाख

Fri, 05 Jul 2019 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गुरुवार को सिपाही संजीव कुमार के वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। सिपाही के मुताबिक बाबूपुरवा थाने में जुआ-सट्टा सब जायज है, जिससे हर महीने तीन लाख रुपये की कमाई होती है, जिसे आलाधिकारियों ने संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में सिपाही ने बताया कि थाना क्षेत्र में नकली तंबाकू के अवैध करोबार और शराब की दुकानों समेत कई और जरिए से डेढ़ लाख रुपये महीने की कमाई होती है। एनएलसी चौकी क्षेत्र में फन्ने खां सट्टे का कारोबार करता है, जिससे हर महीने डेढ़ लाख रुपये थाने को आता है।

सब कुछ चौकी प्रभारी और थानाप्रभारी के इशारे पर चल रहा है। वहीं, थाना प्रभारी अमित तोमर का कहना है कि पब्लिक की शिकायतों पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसी खुन्नस में गलत आरोप लगा रहा है। अप्रैल माह में सट्टा खेलाने में फन्ने खां को जेल भेजा गया था। सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की संलिप्तता के आरोपों की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें