फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज दिखावा ही रहा अतिक्रमण अभियान

विज्ञापन
अतिक्रमण तोड़ता पालिका कर्मचारी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर के लिए नासूर बन चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका बोर्ड का प्रस्ताव और गुरुवार को चलाया गया अभियान महज दिखावा रहा। नालियों पर बनी कुछ एक पटिया तोड़कर अभियान को समाप्त कर दिया गया। पटिया तोड़ने में भी पक्षपात करने पर व्यापारियों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को एसडीएम जसवंतनगर सत्यप्रकाश मिश्रा, तहसीलदार रामानुज की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत होते ही दुकानदार सामान बटोरते नजर आए। सिर्फ हथोड़े से छिटपुट तोड़फोड़ करके औपचारिकता पूरी की गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार ने रिक्शे पर बैठकर मुनादी की। अतिक्रमण करने वालों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की।
दोपहर 2 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। जेसीबी मशीन को कई बार बुलाया गया। दिन भर अभियान चलने के बाद भी जेसीबी नहीं आई। नगर पालिका के सफाई कर्मी हथौड़ा आदि लेकर ही नालियों के ऊपर पटियों को तोड़ते रहे। बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, नदी का पुल, लुधपुरा, मैनरोड, सदरबजार के बाद बस स्टेंड पहुंचते ही अभियान की इतिश्री कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें