फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पकड़ में आया ‘भूत’, पुलिस को ले गया 50 लाख के खजाने तक, पोटलियों में रखे मिले चोरी किए गहने

Wed, 16 Nov 2022 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 70 हजार की चोरी के मामले में पुलिस ने बर्रा-8 कच्ची बस्ती निवासी चंद्रशेखर उर्फ भूत को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक महीने पहले गुजैनी के एक घर में हुई 70 हजार की चोरी में पुलिस ने बुधवार को बर्रा-8 कच्ची बस्ती निवासी चंद्रशेखर उर्फ भूत को पकड़ा। वह स्मैक के नशे में डूबा हुआ था। पुलिस ने उससे किसी तरह चोरी के बारे में पूछा तो उसने जूही लाला कॉलोनी में रहने वाली बहन रेनू के बारे में बताया।

विज्ञापन


कहा कि वह चोरी के गहने वहीं रखता है। पुलिस उसे लेकर रेनू के घर पहुंची, जहां तलाशी में उन्हें 2.50 लाख रुपये कैश समेत कुल 50 लाख रुपये के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात मिले। यह देख पुलिस दंग रह गई। गोविंदनगर पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार के अनुसार दबौली में 16 अक्तूबर को ब्यूटी पार्लर संचालिका काम्या वाधवानी के घर चोरी हुई थी।

गोविंदनगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ था। वह चोर चंद्रशेखर उर्फ भूत ही था। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर रेनू के घर पहुंची तो एक छोटे से कमरे में रखी कई पोटलियों में जेवरात छिपाए गए थे। 
 
घर पर लाखों के जेवर तलब एक पुड़िया की
चंद्रशेखर स्मैक का लती है। वह ज्यादा देर तक उसे बिना पीये नहीं रख सकता है। सूत्रों के अनुसार जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह अचानक बेचैन होने लगा। पुलिस से स्मैक मांगने लगा। कहने लगा मुझे पुड़िया चाहिए.. वर्ना मर जाऊंगा। वह कांपने लगा। तब पुलिस ने चंद्रशेखर के पास से बरामद पुड़िया में से थोड़ी दी तब उसने जुबान खोली।

जब पुलिस ने पूछा कि इतना कैश और जेवरात होने के बाद भी उसकी यह दशा है तो वह बोला.. मुझे मेरी बहन पुड़िया के लिए पैसे देती थी..चोरी के गहने मैं उसे दे देता था।

आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी अब तक यह नहीं बता पाए हैं ये पूर माल कितनी चोरियों का है। कहां-कहां चोरी की। आशंका है कि दर्जनों बड़ी चोरी को आरोपियों ने अंजाम दिया है।- प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ

विज्ञापन

यह बरामद हुआ
रेनू के घर से हीरे की दो अंगूठियां, सोने की 21 अंगूठियां, 21 कंगन, 6 मंगलसूत्र, चार चेन, पांच जोड़ी टॉप्स, सोने के तीन लॉकेट, एक ब्रेसलेट, दो बाले, सोने का एक हेयरबैंड, सोने के नौ लॉकेट, 20 चांदी की प्याले, 14 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के दो सिक्के, 31 बिछिया, चांदी का एक कड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें