फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाई की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 25 Sep 2025 06:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी पियूष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरवल थाना क्षेत्र के पाली बेहटा गांव में छह दिन पूर्व नशेबाजी के विरोध में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई सर्वेश की धारदार हथियार से गले में ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। साथ ही मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। काफी खोजबीन के बाद मुखबिर की सटीक सूचना पर गुरुवार को टौंस चौराहे से पचास मीटर की दूरी पाल्हेपुर रोड में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बेहटा गांव में छोटे भाई पीयूष ने अपने सगे बड़े भाई सर्वेश (30) को झगड़े के बाद मौत के घाट उतार दिया था। प्रकरण में इंस्पेक्टर नरवल अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि आरोपी नाबालिक नहीं है जांच के बाद पता चला है कि आरोपी पियूष की उम्र करीब 19 वर्ष है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगी थीं। लेकिन परिजनों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा था। जिसकी वजह से इतना समय लग गया। हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार बांके को भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें