फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैवान' बेनकाब: न रिश्ता देखा, न मर्यादा रखी; परिवार में ही मासूम बने शिकार, ड्राइव में थे अश्लील वीडियो-फोटो

Sat, 11 Jul 2026 06:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Obscene Content Case News: चमनगंज निवासी एक युवक को अपने ही परिवार की मासूम बच्चियों और युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव पर सेव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Kanpur Chamanganj Incident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में संयुक्त परिवार में रहने वाली मासूम बच्चियों और युवतियों के 15 से 20 अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में सेव करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक चमनगंज निवासी है और उसकी उम्र 24-25 वर्ष है।

विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर गूगल से मिले डाटा साइबर टिप लाइन के माध्यम से मामला प्रकाश में आया था।

बच्चियों के साथ लेटे हुए फोटो मिले
गूगल से जो वीडियो प्राप्त हुए वे बेहद ही शर्मनाक हैं। इसमें युवक ने अपने ही परिवार की बच्चियों और युवतियों के वॉशरूम जाते हुए गंदे वीडियो अपलोड किए हैं। कपड़े उतारकर बच्चियों के साथ लेटे हुए फोटो भी मिले हैं।

एक वीडियो ग्रोपिंग का भी सामने आया
पीड़ितों में आठ साल की बच्ची से लेकर 21 साल की युवती तक के सोते हुए गंदे वीडियो शामिल हैं। इनमें एक युवती तो आरोपी की चचेरी बहन बताई जा रही है। एक वीडियो ग्रोपिंग (किसी को उसकी इच्छा या सहमति के बिना अनुचित तरीके से छूना या टटोलना) का भी सामने आया है।

बरामद मोबाइल की भी गहन जांच
अपर पुलिस उपायुक्त के मुताबिक हो सकता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक न हो। इसकी जांच कराई जा रही है। युवक के पास से बरामद मोबाइल का भी गहन अवलोकन किया जा रहा है। क्या उसने ये वीडियो किसी वेबसाइट पर अपलोड भी किए थे।

मोहल्ले के बच्चों के भी वीडियो की आशंका
पुलिस का कहना है कि युवक ने अश्लील वीडियो गूगल पर सेव करने के लिए डाले थे या फिर उन्हें किसी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। इसका पता किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि युवक ने मोहल्ले के भी कुछ बच्चों के अश्लील वीडियो बनाए हैं। इंटर पास आरोपी ने घर में ही बच्चों के डायपर बेचने की दुकान भी खोल रखी है।

परिजन बोले- इस बार माफ कर दें
पुलिस ने जब युवक को पकड़ा और उसकी करतूतें घरवालों को बताई तो पहले वे हैरत में पड़ गए। जब पुलिस आरोपी को लेकर जाने लगी तो घर की महिलाएं ही आगे आईं और बोली कि पहली गलती है। इस बार माफ कर दें। आगे से नहीं करेगा। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस से सिर्फ इतना ही कहा कि मकसद कोई नहीं, बस मन करता था तो बना लेता था वीडियो।
विज्ञापन

बरतें ये सावधानियां
  • महिलाओं और बच्चों को अनजान व्यक्तियों और असुरक्षित स्थानों पर न जाने दें।
  • घर में बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताएं।
  • किसी अंजान व्यक्ति के मोबाइल से बच्चों के वीडियो बिल्कुल भी न बनने दें।
  • महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध की जानकारी अपना नाम गोपनीय रखते हुए डब्लूडब्लू़डब्लू.साइबर क्राइम.जीओवी.इन पर दे सकतें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें