फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लकड़ी कारीगर ने की थी कपड़े की दुकान में चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्टरगंज कपड़ा बाजार में करीब सात लाख रुपये की चोरी लोहे, शीशे और लकड़ी के कारीगर कासगंज निवासी हमबीर सिंह ने की। उसने वारदात के बाद कपड़े बदले और फर्रुखाबाद पहुंचा। वहां ससुराल में रुपये रखकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की। उस पर पहले से 13 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने किया घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात उसे बाजार से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी की सास और साले की तलाश की जा रही है। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि हमबीर ने आठ दिसंबर की रात कपड़ा मार्केट में शटर काटकर सात लाख रुपये पार किए थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से उसकी पहचान हुई। हमबीर ने पिछले वर्ष कलक्टरगंज बाजार में भी करीब तीन लाख की चोरी की वारदात को कबूली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
वहीं, थानाध्यक्ष राहुल कटियार ने बताया कि वह पहले एक गिरोह के साथ चोरी करता था। बाद में अकेले ही वारदातें करने लगा। उसके पास से 41 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें