उद्योग विभाग के बाबुओं के फिल्मी ठुमके सोशल मीडिया पर वायरल
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले में सरकारी दफ्तरों में कामकाज के बजाय अब सोशल मीडिया रील का खुमार चढ़ने लगा है। मामला हमीरपुर मुख्यालय स्थित जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र का है, जहां के दो बाबू ऑफिस के गंभीर काम निपटाने के बजाय फिल्मी गानों पर डांस कर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
उद्योग केंद्र में तैनात बाबू चेतन और साधना के रील बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑफिस के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को दरकिनार कर दोनों कर्मचारी फिल्मी गानों पर थिरक रहे हैं और रील शूट कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है।