फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 25 लाख की चोरी में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच पकड़े, ठेकेदार के घर को बनाया था निशाना

Sat, 06 Jun 2026 09:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर में ठकेदार हनी यादव के यहां नकदी समेत 25 लाख के गहनों पर 14 और 16 साल के दो किशोरों ने हाथ साफ किया था। रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से करीब 130 ग्राम सोने और चांदी के 600 ग्राम गहने बरामद हुए। पुलिस मास्टरमाइंड अली की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि 28 मई को कल्याणपुर कलां निवासी भवन ठेकेदार के घर हुई चोरी के खिलाफ के लिए 10 टीमें लगी थीं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध नजर आए। उनकी तलाश हुई। तीन किशोर, मसवानपुर के विमल गौतम और संतोष कुमार को पकड़ लिया। विमल गौतम और संतोष कुमार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। किशाेरों को बाल अपचारी गृह भेजा गया। दोनों किशोरों ने 10 दिन पहले आवास-विकास स्थित घर में चोरी की थी। दोनों पिछले वर्ष काकादेव क्षेत्र से चोरी की वारदात में पकड़े गए थे।

पुलिस के अनुसार तीनों किशोर घर में घुसने, चोरी करने और चुपचाप भागने में माहिर हैं। वारदात के दिन यही दोनों घर में घुसे में थे। रुपये व नकदी लेकर विमल गौतम को दे दिया जबकि तीसरा किशोर घर के बाहर नजर रखे था। तीनों किशोर सुलेशन सूंघने का नशा करते हैं।


 
विज्ञापन

अली ने तैयार की किशोरों की फौज
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मसवानपुर में किराये पर रहने वाला मो. अली शातिर है। उसने कई किशोरों को चोरी और अन्य वारदात के लिए तैयार कर रखा है। अली मूलरूप से गोरखपुर का है। उसके पास कल्याणपुर कलां में हुई चोरी के कुछ गहने हैं। वह गहनों को सराफा कारोबारी को बेचने की तैयारी कर रहा था। जेल गया संतोष कुमार सब्जी विक्रेता है। उसने गहनों को तौला था। उसे चोरी की एक अंगूठी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें