मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
चोरी के बाद खेत में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
कमजोर मुखबिर तंत्र
शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नरी पुलिस ने करीब 12 हजार से ज्यादा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। लेकिन चोरी की घटनाओं में कोई खुलासा करने में कोई मदद नहीं मिल पा रही है। यही स्थिति कमजोर मुखबिर तंत्र की है। पुराने तेजतर्रार सिपाही मुखबिर तंत्र के दम पर बड़े-बड़े खुलासे कर देते थे लेकिन नए जवान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से भी वाकिफ नहीं हैं।
बिखरा सामान दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया गया है। जो भी पेंडिंग चल रही हैं उनमें टीमें लगी हुईं हैं। सर्विलांस टीम से भी मदद ली जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। -अभिषेक कुमार पांडेय, एसीपी चकेरी
चोरी की घटना के जो खुलासे अब तक नहीं हो पाए हैं उनकी समीक्षा कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वालों से जवाब मांगा जाएगा। थानाक्षेत्रों में रात की गश्त बढ़ाई गई है। -रंजीत कुमार, एसपी कल्याणपुर
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी फुटेज में कोई भी चोर कैद नहीं हुए थे। आशंका जताई जा रही थी कि चोरों ने जंगल के रास्ते घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच की जा रही है। -अमित चौरसिया, एसीपी कर्नलगंज
चोरियों के खुलासे के लिए सीडीआर निकालकर डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। जो चोर पहले प्रकाश में आए हैं उनका भी डाटा निकाला जा रहा है। जल्द खुलासे किए जाएंगे। -कृष्णकांत, एसीपी घाटमपुर