फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कृष्णानगर में स्ट्रीट लाइटें खराब, लोगों ने मोमबत्ती लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 18 Sep 2025 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चकेरी के कृष्णानगर इलाके में स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर लोगों ने गुरुवार रात मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर निगम से स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग की। आरोप है कि इस संबंध में पार्षद से कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अर्जुन भाटिया ने बताया कि खंभों में लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई हफ्तों से खराब हैं। इससे इलाके में अंधेरा छाया रहता है। गलियों में अंधेरा होने से लोगों में भय रहता है और राह चलते महिलाओं के साथ छेड़खानी होती है।

विज्ञापन

प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया कि लाइटों को ठीक करवाने के लिए उन्होंने नगर निगम में भी शिकायत की थी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। इसके विरोध में वह इलाके के लोगों के साथ मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं वार्ड 24 के पार्षद वेद प्रकाश ने बताया कि मैं अयोध्या में हूं। कानपुर पहुंचने पर लाइट सही कराई जाएंगी। इस दाैरान वैशाली गांधी, राहुल गुप्ता, मनीष भाटिया, पर्व भाटिया, मिक्की भाटिया, सुरेंद्र भाटिया, राजेश गौड़, वर्षा भाटिया आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें