फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वक्फ संशोधन बिल पर पुलिस अलर्ट, एंटी रॉयट ड्रिल का किया रिहर्सल…संवेदनशील इलाकों में की गश्त

Wed, 02 Apr 2025 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वक्फ संशोधन बिल पर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर है। दंगा नियंत्रण स्कीम के कमिश्नरी के चारों जोन में डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रिल की।
 
विज्ञापन
पुलिस अलर्ट मोड पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में वक्फ संशोधन बिल प्रस्तुत किए जाने से पहले कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। कमिश्नरी पुलिस की ओर से मंगलवार की शाम एक अलर्ट जारी हुआ। सभी के पास एक साथ शहर में एंटी रॉयट ड्रिल का संदेश पहुंचा तो जो जहां था, वहीं से अपने निर्धारित स्थल की ओर भागा।

विज्ञापन

इस दौरान सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, दरोगा, सिपाही, कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी सभी अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थल पर पहुंचे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने असलहे, डंडे, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट लेकर पुलिस कर्मी पहुंचे।

विज्ञापन

15 दिन पहले भी हुआ था रिहर्सल
इस रिहर्सल में चार कंपनी पीएसी के जवान भी शामिल रहे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र में गश्त और रिहर्सल करती रहती है। इसी कड़ी में मंगलवार को एंटी रॉयट ड्रिल का रिहर्सल किया गया। 15 दिन पहले भी इसी तरह का रिहर्सल हुआ था। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से बातचीत शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें