फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का चैन लुटा: एक दिन में सात चेन और दो पर्स पार, दो महिलाएं गिरफ्तार…बोलीं- गैंग में हैं छह लोग

Wed, 02 Apr 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महिलाओं का आरोप है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में 18 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इसके बाद भी शातिर उनके गले से चेन और हाथ में टंगे पर्स गायब कर फरार हो गए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
चेन और पर्स गंवाने वालीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पांच मार्च को पनकी मंदिर में दर्शन करने गई महिला से हुई चोरी में पुलिस की लचर कार्यशैली से चोरों के हौसले बढ़ गए। मंगलवार को एक ही दिन में चोरों ने मंदिर में दर्शन करने गईं पार्षद की मां समेत नौ महिलाओं की चेन और पर्स पार कर दी। पीड़ित महिलाओं ने पनकी मंदिर चौकी के बाहर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो शातिर महिलाओं को पकड़ा है।

विज्ञापन

उनके पास से चोरी की दो चेन भी बरामद हुई हैं। पुलिस गैंग के चार अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी है। पनकी के सराय चौराहा निवासी ज्योति पासवान वार्ड 19 बारा सिरोही से पार्षद हैं। ज्योति ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक परिवार पनकी मंदिर में मुंडन संस्कार करा रहा था। मां नैना देवी भी उसमें शामिल होने मंदिर गई थी। मंदिर के अंदर लंबी लाइन लगी हुई थी।

चेन और पर्स गंवाने वालीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
महिलाओं की चेन और पर्स किए पार
मां भी उसी लाइन में लग गईं। इस बीच शातिरों ने मां के गले से चेन पार कर दी। ऐसे ही चोरों ने कल्याणपुर निवासी सरोज द्विवेदी, विजयनगर निवासी स्मिता चौरसिया, बर्रा छह निवासी ज्ञाना देवी, आईआईटी सोसाइटी निवासी गुलैसी देवी, गुजैनी निवासी मीना देवी और बिठूर के सिंहपुर की रहने वाली रामकांती के गले से चेन चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने बिल्हौर के उत्तरीपुरा निवासी नैंसी व आवास विकास तीन निवासी विभा देवी का पर्स भी पार कर दिया।

चेन और पर्स गंवाने वालीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
शातिर फरार हो गए, पुलिस मूकदर्शक बनी रही
भीड़ के चलते पीड़िताओं को घटना का पता बाद में चला। ताबड़तोड़ एक के बाद एक हुई चोरियों से नाराज महिलाओं ने मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस से सही प्रतिक्रिया न मिलने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। महिलाओं का आरोप था कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में 18 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इसके बाद भी शातिर उनके गले से चेन और हाथ में टंगे पर्स गायब कर फरार हो गए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

चेन और पर्स गंवाने वालीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
पिछली घटना का अभी तक खुलासा नहीं
पांच मार्च को चोरों ने पनकी मंदिर दर्शन करने गई गुजैनी निवासी रिटायर्ड प्रवक्ता रमाशंकर शुक्ला की पत्नी मनोरमा शुक्ला की चेन पार कर दी थी। पहले तो पुलिस ने चोरी से इन्कार किया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शातिर की तलाश शुरू की। हालांकि महीने बाद भी पुलिस शातिर तक नहीं पहुंच पाई थी।

पनकी मंदिर - फोटो : amar ujala
मंदिर के सेवादार बोले
ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। हर मंगलवार को दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की अक्सर चेन व पर्स चोरी हो जाती है। वहीं, मंदिर परिसर में तैनात पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं।

सीसीटीवी कैमरा - फोटो : अमर उजाला
बाहर के सीसीटीवी खराब, अंदर के धुंधले
गर्भगृह में ज्यादातर कैमरे खराब पड़े हैं। जो चल रहे हैं, उनकी रिकाॅर्डिंग समझ में नहीं आती। वहीं, मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब तक दो महिलाओं के साथ चेन चोरी की बात सामने आई है। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो शातिर महिलाओं को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी की चेन भी बरामद हुई है। गैंग में कुल छह सदस्यों के होने की बात दोनों ने कबूली है। अन्य की तलाश की जा रही है। सभी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं।  -आरती सिंह, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें