35 लाख बताई जा रही है कीमत
एसीपी अकमल खान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस शराब की पूरी खेप उतरवाकर उसकी गिनती करवा रही है। इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस ट्रक को रोका गया था। उसके पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।