फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: अचानक नत्थूपुरवा के खेतों में गिरा, गूंजी धमाके की आवाज; दोनों पायलट की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार होकर खेत में क्रैश हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


">http://


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन का यह ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

 

नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। pic.twitter.com/kcqBnofyJ4

— Kanpur Nagar Fire & Emergency Services (@kanpurnagarfire) August 27, 2026 ">http://



घायल पायलट हैलट अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक ट्रेनी पायलट को तुरंत इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई है।

 

कानपुर विमान हादसा - फोटो : amar ujala

गुजरात के इंस्ट्रक्टर और कर्नाटक के ट्रेनी की मौत
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि गार्ग एविएशन का टेक्नाम एयरक्राफ्ट सुबह करीब 11:30 बजे उड़ा और लगभग 20 मिनट बाद कटरी इलाके के नथापुरवा गांव के पास क्रैश हो गया। क्रैश की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका है। बताया कि इस हादसे में गुजरात के इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक के ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई।

डीजीसीए को दी गई है सूचना
उन्होंने बताया कि भाटिया को करीब 3,000 घंटे की उड़ान का अनुभव था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, इलाके की घेराबंदी की और जांच के लिए सबूत के तौर पर एयरक्राफ्ट के मलबे को सुरक्षित किया। पुलिस ने बताया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन एयरक्राफ्ट की एयरवर्दीनेस, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और दूसरी तकनीकी बातों की जांच करेगा।

कंपनी का दावा- इस एयरक्राफ्ट में मेंटेनेंस से जुड़ी कोई कमी नहीं थी
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह दो इंजन वाला एयरक्राफ्ट था। क्रैश वाली जगह के वीडियो में एयरक्राफ्ट पूरी तरह से मलबे में तब्दील दिखाई दिया और आसपास मलबा बिखरा हुआ था। मलबे के बाहर एक सीट भी देखी गई, हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पायलटों ने प्लेन से बाहर निकलने की कोशिश की थी या नहीं। कंपनी का दावा है कि 2023 से गार्ग एविएशन के पास मौजूद इस एयरक्राफ्ट में मेंटेनेंस से जुड़ी कोई कमी नहीं थी।

विज्ञापन

एएआईबी करेगा ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश की जांच
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, जांच एजेंसी एएआईबी कानपुर में हुए ट्विन-इंजन ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश की जांच करेगी। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के तीन अधिकारियों की एक टीम जरूरी रेगुलेटरी निगरानी और समन्वय के लिए दुर्घटना स्थल का दौरा करेगी। जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को सूचित कर दिया गया है और वह लागू नियमों के अनुसार हादसे की विस्तृत जांच करेगा। जांच के ज़रिए दुर्घटना के हालात और कारण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें