फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भक्ति-सुरों संग निकली पनकी दरबार की पदयात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, विशाल भंडारे का भी आयोजन

Sun, 28 Dec 2025 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: श्री बजरंग भक्त परिवार मंडल ने बादशाही नाका से पनकी धाम तक भव्य पदयात्रा निकाली। यहां बाबा को छप्पन भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
श्रद्धा और विश्वास का संगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में श्री बजरंग भक्त परिवार मंडल के तत्वावधान में रविवार को पनकी हनुमान जी बाबा के दरबार तक पारिवारिक संगीतमय पदयात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर महंत जितेन्द्र दास एवं महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज के सानिध्य में यात्रा सुबह साढ़े सात बजे बादशाही नाका चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से प्रस्थान हुई। भव्य झांकी, ध्वज-पताकाओं और भजन-कीर्तन के साथ भक्तजन जयकारों के बीच आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन

समिति के मनीष दर्पण अग्रवाल ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य वर्षभर में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करना और नव वर्ष पर देश-प्रदेश की समृद्धि और परिवारों के सुख-शांति की कामना करना है। बारहवें वार्षिकोत्सव के रूप में आयोजित यह यात्रा मूलगंज, लाटूश रोड, डिप्टी पड़ाव, चंद्रिका देवी, जरीब चौकी, दर्शनपुरवा, फजलगंज और विजयनगर मार्ग से होकर पनकी दरबार पहुंची।

विज्ञापन

http://

मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन

यहां भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। दरबार परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान हनुमान को छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा पंडित राम जी शुक्ला ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ कराया। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पदयात्रा में पंकज अग्रवाल, मनीष दर्पण, विवेक शुक्ला, अमित गुप्ता सहित कई सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें