फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मछली लदी पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, ग्रामीणों ने बटोरी सड़क पर फैली मछलियां

Wed, 29 Oct 2025 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र में मरियानी गांव के पास एक मछली लदी पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। पिकअप पलटने से सड़क पर दूर तक मछलियां फैल गई, जिसका फायदा उठाकर ग्रामीणों ने मौके पर जमकर मछलियां बटोरीं।
विज्ञापन
मछली लदी पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरियानी गांव के पास बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मछली लादकर ले जा रही एक टाटा पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें लदी सैकड़ों मछलियां हाईवे पर दूर तक फैल गईं।

विज्ञापन

इससे सड़क पर मछलियों का ढेर लग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर मछली बटोरी और बोरों-बर्तनों में भरकर अपने घरों को ले गए। हाईवे पर मछली फैलने और ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें