फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कब्जेदारी के वांछित आरोपी की औरैया एसपी को सम्मानित करते फोटो वायरल

Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसपी को सम्मानित करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित नेगी होटल पर कब्जे दरी के वांछित आरोपी रविकांत वाजपेई की एसपी औरैया को माला पहनकर सम्मानित करने का फोटो वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी और वह कोर्ट से जमानत पर है। पुलिस का कहना है इस मामले में विवेचना और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित नेगी होटल पर कब्जे दरी व लूटकांड का आरोपी रविकांत बाजपेई फरार चल रहा है। फरार आरोपी रविकांत बाजपेई लगातार अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव है। फरार आरोपी ने औरैया जिले के कप्तान के ऑफिस में कप्तान को माला पहनाते सोशल मीडिया पर फोटो अपडेट की। इस मामले में नेगी होटल के मालिक गजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी ने होटल पर कबजेदारी के आरोप में विवेक गुप्ता, रविकांत वाजपेई समेत चार लोगों पर रावतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 164 के बयान के बाद इसमें कुछ अन्य आरोपी भी शामिल किए गए थे। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने एक आरोपी विवेक गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

बाद में कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया की नेगी होटल पर कब्जे दारी में विवेक गुप्ता, रविकांत वाजपेई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में 164 के बयान के बाद कुछ अन्य आरोपी बढ़े हैं। पुलिस ने आरोपी विवेक गुप्ता को गिरफ्तार किया था, जो अभी जमानत पर है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विवेचना और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें