फूलबाग चौराहे पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव
- फोटो : amar ujala
जवानों की संगीतमय प्रस्तुति पर झूमे शहरवासी
फूलबाग चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में ITBP के बैंड ने जैसे ही देशभक्ति गीतों की धुनें बजानी शुरू कीं, पूरा वातावरण 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा। जवानों द्वारा प्रस्तुत की गई सुरीली धुनों ने वहां मौजूद अधिकारियों, आम नागरिकों और युवाओं में देशभक्ति का अनूठा जोश भर दिया।
आजादी का अमृत महोत्सव मनाने उमड़ी भारी भीड़
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ITBP जवानों का उत्साहवर्धन किया। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।