फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ट्रांसपोर्टेशन महंगा होते ही दाल-सब्जी के रेट में उछाल

Sun, 24 May 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में पेट्रोल 98.36 और डीजल 92.34 प्रति लीटर हो गया है। डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कमीशन में मामूली बढ़ोतरी के बाद से अब तक ईंधन लगभग पांच रुपये महंगा हो चुका है। किराना व्यापारियों का कहना है कि कंपनियां दाम बढ़ाने के साथ-साथ पैकिंग का साइज भी कम कर रही हैं।
विज्ञापन
सचिन त्रिवेदी और विनीता अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तेल कंपनियों की ओर से डीजल- पेट्रोल के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल का दाम शहर में 98.36 और डीजल का दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर हो गया। 10 दिन में तीसरी बार दाम बढ़े हैं। जब पहली बार दाम बढ़े थे, तब 10 प्रतिशत तक मालभाढ़ा ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ाया था। इसके बाद से 90 प्रतिशत खाद्य उत्पादों के दामों में पांच प्रतिशत की तेजी आ गई है। थोक में 103 रुपये किलो बिकने वाली अरहर दाल अब 109 रुपये किलो हो गई है। सब्जियां और फलों के दाम पहले ही 10 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

विज्ञापन

नयागंज मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री रोशनलाल ने बताया कि एफएमसीजी कंपनियों ने मालभाढ़ा बढ़ने के बाद दाम बढ़ा दिए हैं। एक कंपनी का 100 एमएल वाला तेल जो पहले 50 रुपये एमआरपी था, अब 54 रुपये का हो गया है। 92 रुपये वाला तेल 104 रुपये में हो गया है। डिटर्जेंट पाउडर, डिटर्जेंट केक के दाम भी बढ़ गए है । 75 वाला पाउडर 84 रुपये में हो गया है। 100 वाली पैकिंग 104 रुपये में कर दी गई है। किराना व्यापारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि अब खाद्य कंपनियों ने 650 से 700 एमएल वाली पैकिंग बाजार में ला दी है।

पेट्रोल का दाम 98.36 और डीजल का दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर
पहले 800 और 750 एमएल की पैकिंग में खाद्य तेल आ रहा था। इसकी कीमत भी बढ़ी है। जो रिफाइंड पहले 143 रुपये लीटर था, अब 150 रुपये लीटर हो गया है। सरसों का तेल 167 रुपये लीटर से बढ़कर 173 रुपये लीटर हो गया है। बादाम, दाल, चावल और आटा के दाम भी बढ़ गए हैं। बादाम के दाम भी 100 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। पेट्रोल और एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल का दाम 98.36 और डीजल का दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर हो गया।

कंपनियों ने डीलरों का कमीशन बढ़ाया था
10 दिन में तीसरी बार दाम बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर 2024 को कंपनियों ने डीलरों का कमीशन बढ़ाया था। 44 पैसा डीजल में और पेट्रोल में 65 पैसा कमीशन मिलता है। उस समय से अब तक लगभग पांच रुपये पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ गए हैं। लेबर, बिजली, हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स भी बढ़ गया है। ब्रेड कारोबारी राजेश भल्ला ने बताया कि अप्रैल में पैकिंग महंगी होने पर दो किलो वाली सैंडविच ब्रेड के दाम में 10 रुपये की वृद्धि की थी। फिर दाम नहीं बढ़े हैं।

थोक में 10 रुपये किलो वाली भिंडी अब 20 रुपये में
बढ़ते मालभाढ़ा और तेज गर्मी ने सबसे ज्यादा सब्जियों के दामों में तेजी ला दी है। हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि नींबू पहले 60 रुपये किलो थोक में बिक रहा था, अब इसके दाम 80-100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। फुटकर में एक बड़ा नींबू 10 रुपये प्रति पीस में बिक रहा है जबकि पहले पांच रुपये प्रति पीस था। भिंडी 20-22 रुपये किलो में हो गई है। पहले इसका भाव 10-12 रुपये किलो था। फुटकर में दाम 30-40 रुपये किलो हो गए हैं।

ये है सब्जियों का हाल
टमाटर 10 रुपये से 20 रुपये किलो हो गया है। फुटकर में 30 रुपये किलो में है जबकि पहले फुटकर में 25 रुपये किलो था। आलू 12 रुपये किलो था जो 18 रुपये किलो फुटकर में हो गया है। परवल 60 रुपये किलो फुटकर में बिकने लगा है। अदरक 120 रुपये किलो है। उन्होंने बताया कि सब्जियों का मालभाड़ा 20-25 प्रतिशत तक बढ़ा है। गर्मी अधिक पड़ने से सब्जियां खराब ज्यादा हो रही हैं। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि फलों के दाम में भी तेजी आ गई है। केला 60-70 रुपये दर्जन बिक रहा है। बादामी आम 80-90 और तोतापरी 60 रुपये किलो में बिकने लगा है।

महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार को इस पर जल्द से जल्द रोक लगानी चाहिए। पहले घर के महीने का खर्च 8000 रुपये के करीब था, जो बढ़कर 10 हजार हो गया है। खाने पीने की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। इससे बचत पर भी असर पड़ रहा है। स्कूलों की फीस भी बन चुकी है।  -विनीता अग्रवाल, किदवईनगर
विज्ञापन

चावल, दालों के दाम में बहुत तेजी आ गई है। आगे खाद किल्लत की आशंका है। मालभाढ़ा भी बढ़ गया है। इससे भी भाव तेज हो गए हैं। थोक में जो चावल पहले 39 रुपये किलो में थोक में था, अब उसके दाम 44 रुपये किलो हो गए हैं। अरहर दाल 103 रुपये से बढ़कर 109 रुपये किलो हो गई है। चना दाल, देसी चना, मटर दाल के दाम भी बढ़ गए हैं।  -सचिन त्रिवेदी, थोक दाल-चावल कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें