Kanpur News: कानपुर के 21 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है, जिसमें 9,288 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र, कुंडल और कंगन तक उतरवाए गए, जबकि युवाओं के मोबाइल व घड़ियां बाहर ही रखवाए गए।
कानपुर जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 9288 अभ्यर्थियों ने पीईटी परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र, कुंडल और कंगन तक उतरवा लिए गए। वहीं, युवाओं की घड़ी और मोबाइल भी बाहर रखवा दिए गए।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को मॉडरेट बताया। किसी भी अभ्यर्थी ने आपत्तिजनक प्रश्न होने की शिकायत नहीं की। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। इसमें गोरखपुर, बस्ती और संतकबीरनगर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।