फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सुनने में अक्षम लोग…अब चश्मे पर पढ़ सकेंगे दूसरे की बात, टेक एक्सपो में छात्रों ने पेश किए विशेष मॉडल

Sat, 22 Nov 2025 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के पीएसआईटी के बीटेक छात्रों ने वोक्सलेंस स्टार्टअप के तहत एक स्मार्ट चश्मा विकसित किया है, जो सामने वाले की बातों को तत्काल टेक्स्ट फॉर्मेट में बदलकर बधिर लोगों को संवाद करने में मदद करेगा। इसका प्रदर्शन संस्थान के टेक्स-एक्सपो में किया गया।
विज्ञापन
एक्सपो में प्रोजेक्ट की जानकारी देते बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अब बधिर लोग भी दूसरे की बातों को आसानी से समझ सकेंगे। साथ ही रोजमर्रा के जीवन में बहरेपन की वजह से आने वाली परेशानियों को भी दूर किया जा सकेगा। पीएसआईटी संस्थान के बीटेक छात्रों ने जिन्होंने ऐसे चश्मे को तैयार किया है, जो सामने वाले व्यक्ति की बातों को चश्मे में टेक्सट फार्मेट में तब्दील कर देगा। जिसे पढ़कर बधिर व्यक्ति उसका उत्तर दे सकेंगे। पीएसआईटी के बीटेक कंप्यूटर साइंस के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के स्टार्टअप वोक्सलेंस सुन न पाने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

विज्ञापन

टीम में शामिल प्रज्ञा, अनन्वय, त्रिशा, विशॉय, अनुराग, अनंत और आकर्ष ने बताया कि चश्में में एक डिस्प्ले लगा हुआ है, जिसमें सामान्य व्यक्ति जो बात कर रहा है। उसकी स्पीच को टेक्स्ट फार्म मेंबदल देता है। चश्मे में दूसरी तरफ दो कैमरा मॉड्यूल भी लगा हुआ है। जिसकी मदद से अगर तीन से चार लोग बात कर रहे हैं तो वह स्पीच के रंग को बदल देगा, जिससे यह पता चल जाएगा कि कौन से व्यक्ति ने क्या बोला है। चश्मे में काॅन्वेक्स लेंस का प्रयोग किया गया है, जो स्पीच का डिस्प्ले दूर से करेगा और प्रिज्म पर डिप्ले दिखेगा, ताकि बधिर व्यक्ति को पढ़ने में आसानी हो।

आईआईटी कानुपर की ओर से आई टीम ने प्रोजेक्ट्स किए जज
वहीं, दूसरे कैमरा ट्रैफिक में मदद करेगा। अगर कोई गाड़ी हार्न दे रही है, तो व्यक्ति को दूर हटने की कमांड भी डिस्प्ले होगी। इस तकनीक का प्रदर्शन छात्रों ने संस्थान में लगे दो दिवसीय टेक्स-एक्सपो में किया। एक्सपो में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन डीफाई, एआर-वीआर, आईओटी, हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी सहित अन्य तकनीकियों पर छात्राें ने प्राेजेक्ट एग्जिबिशन प्रतियोगिता में डिस्प्ले किया। जिसका शुभारंभ पीएसआईटी के ग्रुप निदेशक प्रो. मनमोहन शुक्ला ने किया। दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता के दो दिन के प्रोजेक्ट को आईआईटी कानुपर की ओर से आई टीम ने जज किया। इस टीम के विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

सेंसर बताएगा होने वाला है जलभराव
बीटेक कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के छात्रों ने तकनीक से युक्त वॉटर ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया है। जलभराव, पाइप लाइन में लीकेज की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आराध्य, अरिषा, अर्पित, अनुराग, अर्जित और अरहान ने अल्ट्रा सोनिक सेंसर की मदद से जलभराव की स्थिति का पता लगेगा। पाइप लाइन का फ्लो कैसा है, आगे कैसा रहेगा, पाइप लाइन लीकेज है या नहीं, इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग होती रहेगी। हर पांच सेकेंड में डेटा अपडेट होता रहेगा। खास बात है कि जलभराव होने से पहले ही उस स्थान की डिटेल रिपोर्ट मिल जाएगी ताकि समय पर इसे सुधारा जा सके। इसके अलावा क्यूआर कोड की मदद हम किसी भी जगह से इसकी मॉनिटरिंग कर सकेंगे। यह सिस्टम स्मार्ट–सिटी ड्रेनेज नेटवर्क, नगर निगमों, हाउसिंग सोसायटी, इंडस्ट्रियल एरिया और बड़े कैंपस मैनेजमेंट के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

मदर ड्रोन पर हमला करने से पहले जवाब देगा उसका बेबी ड्रोन
कंप्यूटर साइंस एआई ब्रांच के छात्र मोहम्मद रियान युनुस ने जेरिथ्रान वेक्टॉक्स ड्रोन तैयार किया है। यह एक हाई-टेक ऑटोनॉमस मिलिटरी ड्रोन है जिसमें निगरानी, इंटरसेप्शन और अटैक जैसी तीनों क्षमताएं मौजूद हैं। रियान ने अपने बड़े ड्रोन में छोटा बेबी ड्रोन फिट किया है। जो एक से 12 मीटर की दूरी पर हमलावर ड्रोन का पता लगाकर उसे या तो उसे डिफ्यूज या नष्ट कर देगा। ड्रोन में मल्टी-टारगेट ट्रैकिंग, रियल-टाइम वीडियो फीड, एंटी-जैमिंग सिस्टम और लंबी दूरी का कंट्रोल सिस्टम शामिल है, जिससे सिर्फ एक ऑपरेटर तीन से ज्यादा टारगेट्स को एक-एक कर अटैक कर सकता है। यह पूरी तरह भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। टीम में कर्णिका शर्मा, हर्ष बाजपेई, हनी द्विवेदी, मिथिलेश साहनी और नवीन शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

ऑटोमेटिक एक्सीडेंट अलर्ट सिस्टम
रमनेश कुमार साहू, रितेश सिंह तथा रजनी तिवारी ने एसीसेंस आईओटी आधारित ऑटोमेटिक एक्सीडेंट अलर्ट सिस्टम तैयार किया है। इस डिवाइस की खास बात यह है कि यह सामान्य समय में बिल्कुल साइलेंट और अनट्रैक्ड रहता है यानी आपकी गाड़ी को कभी ट्रैक नहीं करता। लेकिन जैसे ही गाड़ी में तेज टक्कर होती है, यह सिस्टम अपने हाई-इंटेंसिटी वाइब्रेशन सेंसर या एयरबैग कंट्रोल यूनिट के ट्रिगर से तुरंत एक्टिव हो जाता है। इसके बाद यह तेजी से जीपीएस मॉड्यूल से आपकी सही लोकेशन निकालता है, साथ ही आग लगने या धुआं होने जैसी दूसरी खतरनाक स्थितियों को भी सेंसर से चेक करता है। सिर्फ कुछ सेकंड में यह सिस्टम आपकी लोकेशन, टाइम, व्हीकल आईडी और खतरे की स्थिति को जोड़कर एक पूरा डेटा पैकेट तैयार करता है और इसे पुलिस, हॉस्पिटल, फायर ब्रिगेड और आपके परिवार वालों तक सीधे भेज देता है। साथ ही डिवाइस में लगा तेज बजर और फ्लैशिंग लाइट्स आसपास मौजूद लोगों को भी सावधान कर देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें