http://
नवीन गंगा पुल पर सुबह जाम लगा रहा। राजधानी मार्ग व पोनी रोड तिराहे तक वाहनों की कतार लगी रही। इसी बीच उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही दो प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, गनीमत रही कि उसमें सामान्य मरीज रहे। दोनों एंबुलेंस को पुलिस ने निकलवाया। मौजूद पुलिस ने आड़े तिरछे घुसे वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दोपहर तक फिर से जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में जाम लग गया। उधर कंचन नगर छोर से निकली कलश यात्रा के कारण राजधानी मार्ग पर भी जाम रहा। किसी तरह से पुलिस ने जाम खुलवाया।