फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उफनाई नोन नदी के चेकडैम से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, बढ़ा हादसे का खतरा

Mon, 14 Sep 2026 09:37 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नोन नदी पर बने चेकडैम से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से चेकडैम के ऊपर पानी बह रहा है, इसके बावजूद राहगीर करीब एक किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए इसी रास्ते से गुजर रहे हैं। इससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
चेकडैम से जान जोखिम में डाल गुजर रहे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम प्रधान कौशल किशोर, अरविंद कोरी, विद्यासागर, राजकुमार कमल और गुड्डू ठाकुर ने बताया कि चेकडैम से होकर गुजरने पर करीब एक किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। इसी वजह से रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

विज्ञापन

उफनते पानी के बीच रोजाना आवागमन

स्थानीय लोगों के मुताबिक नोन नदी का जलस्तर बढ़ने पर चेकडैम से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग दूरी बचाने के लिए इसी रास्ते को चुन रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चेकडैम पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के भी इस रास्ते से गुजरने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने चेकडैम पर सुरक्षा व्यवस्था कराने और लोगों को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

बीडीओ बोले- दूरी बचाने के लिए जोखिम उठा रहे लोग

खंड विकास अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि गांव तक पक्की सड़क बनी हुई है। इसके बावजूद लोग करीब एक किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए चेकडैम से होकर गुजर रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, ताकि वे उफनते पानी के बीच चेकडैम पार न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें