फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खस्ताहाल सड़क से लोगों को भारी परेशानी, ग्रामीणों का आरोप- अधिकारियों को कई बार दी शिकायत

Sat, 09 Aug 2025 11:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर की ग्राम पंचायत रामपुर सखरेज के मजरे लक्ष्मणपुर को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। 10 साल से इसकी मरम्मत नहीं हुई है, जिससे बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है और आवागमन में भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
मार्ग के हालत बेहद खस्ताहाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शिवराजपुर में ग्राम पंचायत रामपुर सखरेज के मजरे लक्ष्मणपुर गांव को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण इस कच्चे मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर गया है। इससे यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं बची है। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक अक्सर गड्ढों का अंदाज़ा न लगा पाने के कारण गिरकर घायल हो जाते हैं।

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों उज्ज्वल, राज नारायण, नन्हे, भोला और प्रदीप का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क पिछले 10 वर्षों से नहीं बनी है, जिससे इसकी हालत बद से बदतर होती जा रही है। जलभराव और गड्ढों के कारण अब इस मार्ग से आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें